भारत

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में तीन महीने से जेल में बंद था आरोपी, बाहर आते ही कुएं में कूदकर दी जान

jantaserishta.com
14 Dec 2021 8:56 AM IST
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में तीन महीने से जेल में बंद था आरोपी, बाहर आते ही कुएं में कूदकर दी जान
x

DEMO PIC

जानें पूरा मामला.

अमरावती: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में तीन महीने से जेल में बंद आरोपी ने जमानत पर बाहर आकर खुदकुशी कर ली. उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. सुसाइड नोट में प्रताड़ना ओर पैसे उगाही को लेकर तंग करने का आरोप लगाया गया है.

तीन माह पूर्व इस आरोपी युवक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में वह 10 दिन पहले जेल से रिहा हुआ था. यह मामला महाराष्ट्र के अमरावती के धामनगांव रेलवे तहसील के दत्तापुर थाना अंतर्गत का है. यहां 25 साल के युवक पर 3 माह पूर्व नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था. इसमें उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी तीन महीने से जेल में था. 10 दिन पूर्व ही उसकी जमानत हुई थी.
सुसाइड नोट के अनुसार, शिकायतकर्ता उसे प्रताड़ित कर पैसे की उगाही के लिए बोलती थी. धमकी देती थी, जिसके चलते युवक ने पास के कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली. यह मामला तब सामने आया, जब सुबह से निकला युवक घर नहीं लौटा. खोजबीन करने के बाद पता चला कि कुएं के पास उसकी चप्पल और सुसाइड नोट है, जिसमें युवक ने पॉक्सो का मामले की बात कही. उसमें लिखा कि शिकायत करने वाली महिला की वजह से ही मैं खुदकुशी कर रहा हूं.
मृतक परिजन ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. कुएं के पास ही देर रात तक धरना दिया. पुलिस ने तत्काल इसमें के दो आरोपियों
को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने तथा पैसे उगाही का मामला दर्ज किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story