भारत

आरोपी दबोचा गया, जेल से किया था ये काम!

jantaserishta.com
7 Jun 2022 11:22 AM IST
आरोपी दबोचा गया, जेल से किया था ये काम!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस की नजर उन सभी अपराधियों पर है, जो जेल में बंद रहकर भी फिरौती मांग रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े अक्षय अंतिल उर्फ अक्षय पलड़ा को गिरफ्तार किया है. 22 साल का अक्षय, तिहाड़ की मंडोली जेल में बंद है और वह करोलबाग के एक कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांग रहा था.

दिल्ली पुलिस अफसरों का कहना है कि सिद्दू मूसेवाला मर्डर केस में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस ने मंडोली जेल से फिरौती के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड के साथ एक आईफोन 12 मिनी फोन भी बरामद किया गया है. करोलबाग के एक कारोबारी ने बताया कि उसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरे कॉल आ रहे हैं.
फोन करने वाले ने खुद को 'लॉरेंस-बिश्नोई गैंग' का शार्प-शूटर बताया. जांच में पता चला कि कॉल बीएसएनएल सिम वाले फोन का इस्तेमाल करके मंडोली जेल दिल्ली से की गई थी. ब्योरा लेने के बाद मेरठ के एक दुकानदार और सिम जारी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आईडी वाले ग्राहक का पता लगाया गया और उनसे गहन पूछताछ की गई.
पुलिस की आगे की पूछताछ में पता चला कि थाना कंकड़ खेरा, मेरठ, यूपी में तैनात एक कांस्टेबल ने एक सीएनजी मैकेनिक के नाम से ये सिम जारी करवाया था. तकनीकी जांच पता चला कि कॉल मंडोली जेल से अक्षय पलड़ा ने किए थे. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने और नरेश सेठी ने पूरी साजिश रची.
दोनों काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े हैं. इसके लिए उन्होंने काला जठेड़ी गिरोह के एक अन्य सदस्य राजेश उर्फ रक्का के माध्यम से दो सिम कार्ड (बीएसएनएल और वोडाफोन) और दो मोबाइल फोन मिनी और छोटे चीनी की पैड वाले फोन हासिल किये थे. बीएसएनएल सिम को आईफोन 12 और वोडाफोन सिम को चीनी फोन में डाला गया था.
आरोपी अक्षय हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, वो वह काला जठेड़ी गिरोह का शातिर शार्प शूटर है और वह क़त्ल, अपहरण और एक्सटॉर्शन के कई मामलों में शामिल रहा है. उसका नाम मूसेवाला हत्याकांड में भी एक संदिग्ध के रूप में सामने आ रहा है जिसकी जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story