भारत

फर्जी ईमेल आईडी बनाकर ठगी करते थे आरोपी, KYC अपडेट के नाम पर चल रहा था ये काम

jantaserishta.com
23 Jan 2022 9:36 AM IST
फर्जी ईमेल आईडी बनाकर ठगी करते थे आरोपी, KYC अपडेट के नाम पर चल रहा था ये काम
x
साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

मुंबई: मुंबई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां साइबर पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो मर्ज किए हुए नए बैंक के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर KYC अपडेट के नाम पर ठगी करते थे. पुलिस ने दिल्ली और अहमदाबाद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले फर्जी ईमेल आईडी बनाते थे, फिर उस बैंक के खाताधारकों से KYC अपडेट के लिए फोन करते थे. फिर बैंक के नाम पर उसने ईमेल पर पर्सनल जानकारी मांगते थे. इसमें खाताधारक के हस्ताक्षर किए हुए पेपर भी रहते थे. इसके बाद आरोपी बैंक में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लेते थे और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए खाते से पैसा ट्रांसफर करते थे.
इस मामले में शिकायतकर्ता ने मुंबई पुलिस को शिकायत दी थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ फ्रॉड करके 9 लाख रुपए ठग लिए. ये सभी रुपए ऑनलाइन दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहला आरोपी का नाम विवेक सुनील सभरवाल (38 साल) है. वह लोन एजेंट का काम करता था. साइबर पुलिस ने इसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरा आरोपी बिरेनभाई शांतिलाल पटेल. वह गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story