भारत
बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया, आरोपी को अदालत से बड़ा झटका
jantaserishta.com
12 March 2025 9:52 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जुर्माना भी लगा.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में 7 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के जुर्म में अदालत ने दोषी को सात साल के करावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां की एक अदालत ने सात साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने दोषी पर 60000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
पुलिस के अनुसार 7 जून 2022 को सेक्टर 40 में एक नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखाने वाले एक व्यक्ति के संबंध में शिकायत मिली थी. जिसके बाद सेक्टर 40 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जोरासी गांव के मूल निवासी आरोपी आनंद को गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विस्तृत जांच की और अदालत के समक्ष सभी आवश्यक सबूत और गवाह पेश किए. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और उसे 60000 रुपये के जुर्माने के साथ सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





