भारत

घोड़े पर बैठकर कोर्ट पहुंचा आरोपी, फिर कही यह बात

jantaserishta.com
13 April 2022 10:11 AM IST
घोड़े पर बैठकर कोर्ट पहुंचा आरोपी, फिर कही यह बात
x
एक अजीब वाकया सामने आया.

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में एक अजीब वाकया सामने आया, जब एक मुल्जिम घोड़े पर बैठकर कोर्ट पहुंचा। मुल्जिम के घोड़े पर कोर्ट पहुंचने पर वहां मौजूद हर शख्स उसे आश्चर्य से देखने लगा और उसके इस तरह से कोर्ट पहुंचने की वजह जानने को लेकर उत्सुकता जाहिर की।

दरअसल अजमेर जिले के विजयनगर कस्बे में स्थित कोर्ट में जब एक आरोपी घोड़े पर बैठकर आया तो हर कोई उसके घोड़े पर बैठने का कारण जानने के लिए उत्सुक हो गया। जानकारी के मुताबिक मुल्जिम प्रेम प्रकाश चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी था। मंगलवार को मुल्जिम प्रेम प्रकाश की पेशी थी और उसकी जमानत की सुनवाई भी थी। लिहाजा प्रेम प्रकाश अपने वकील अशोक शर्मा के पास तय समय पर पहुंचा। जहां उसने पहले तो घोड़े को वकील के चेम्बर के खम्बे से बांधा और वकील के पास गया। वकील अशोक शर्मा भी उसे इस तरह से देखकर आश्चर्यचकित हो गए और उससे इस तरह घोड़े पर आने का कारण पूछा।
मुल्जिम प्रेम प्रकाश ने बकहा कि इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और इस हालत में वह डीजल-पेट्रोल का खर्चा नहीं उठा सकता। उसने बताया कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से उसकी हिम्मत नहीं हुई कि वह अपनी मोटरसाइकिल निकाले। इसलिए उसने अपने पास रखे घोड़े पर ही कोर्ट आने का मन बनाया और वह घोड़े पर यहां पहुंच गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story