भारत

बेहद शर्मनाक मामला: आरोपी ने लड़की के मुंह में डाला गोबर-कंकड़, फिर...

jantaserishta.com
17 March 2022 11:36 AM IST
बेहद शर्मनाक मामला: आरोपी ने लड़की के मुंह में डाला गोबर-कंकड़, फिर...
x
जानें पूरा मामला।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में छेड़खानी की पुलिस से की गई लिखित शिकायत वापस न लेने पर गांव के दबंग युवकों ने 13 मार्च की देर शाम नाबालिग लड़की के मुंह मे गोबर-मिट्टी और कंकड़ डाला और जमकर पिटाई की. इसके बाद लड़की को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. लड़की की हालत स्थिर है.

घटना हो जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है. गौरतलब है कि थाना मदनपुर के एक गांव में 26 जनवरी को एक नाबालिग लड़की के साथ गांव का योगेंद्र यादव नाम का एक लड़का छेड़खानी करता है, जिसकी शिकायत पुलिस में करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
इस दौरान आरोपी योगेंद्र यादव, लड़की व उसके परिजन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हैं, लेकिन लड़की शिकायत वापस नहीं लेती है, जिसके बदले में 13 मार्च की देर शाम जब लड़की गाय बांधने अपने घर के पीछे जाती है तो पीछे से चार-पांच लड़के पकड़कर उसके मुंह मे गोबर मिट्टी और कंकड़ डालते है और उसे मारने पीटने लगते हैं.
जब घर वाले शोर सुनते है तो वह भागते हुए पहुंचते हैं. तबतक आरोपी फरार हो जाते हैं. लड़की को जिला अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसे भर्ती किया जाता है. इसके बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है. जहां लड़की की हालत इस समय ठीक है,
26 जनवरी के मामले में पुलिस कोई केस दर्ज नहीं करती है लेकिन जब लड़की के साथ यह जघन्य घटना हो जाती है तो पुलिस तुरन्त एक्शन में आकर मुदकमा दर्ज कर लेती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story