भारत

रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, गिरफ्त से भागने की कोशिश की, उसके बाद...

jantaserishta.com
19 Jun 2021 11:29 AM IST
रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, गिरफ्त से भागने की कोशिश की, उसके बाद...
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

असम के कोकराझार में रेप के एक आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की जिसके बाद उसे जवानों ने गोली मार दी. हालांकि गोली आरोपी के पैर में मारी गई जिसके बाद वहां भागने में नाकाम रहा. आरोपी की पहचान फोरिजुल रहमान के तौर पर हुई है जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल कोकराझार जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपियों में से एक को पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल पर ले जा रही थी. उसी क्रम में उनसे पुलिस पर हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें आरोपी घायल होकर वहीं गिर पड़ा. आरोपी के हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. घटना उस वक्त हुई जब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर दो मृतक लड़कियों में से एक के मोबाइल फ़ोन को ढूंढने जंगलों में पहुंची थी.
इस दौरान आरोपी ने जंगल में अचानक एक सिपाही पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा. आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने गोली चला दी.
इस मामले को लेकर कोकराझार के एसपी ने कहा, "रेप का मुख्य आरोपी जो पुलिस की पकड़ में था उसने जंगल में पुलिस पर हमला कर दिया और भागने की फिराक में था. लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद वो घायल हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story