भारत

छेड़छाड़ का मामला: आरोपी को दबोचा गया, फिर जो हुआ...VIDEO

jantaserishta.com
1 Oct 2022 5:56 PM IST
छेड़छाड़ का मामला: आरोपी को दबोचा गया, फिर जो हुआ...VIDEO
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
40 सेकेंड में 23 थप्पड़ मारे.
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करते हुए लोगों ने पकड़ लिया. इस दौरान लोगों ने आरोपी को 40 सेकेंड में 23 थप्पड़ मारे. पीड़िता की मां ने ही 17 थप्पड़ जड़ दिए. बाजार में मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई होगी.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के नजीराबाद इलाके में एक लड़की अपनी मां के साथ सामान खरीदने बाजार पहुंची थी. इसी दौरान वहां एक शोहदा लड़की का पीछा करने लगा. लड़की ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह पीछे ही पड़कर रह गया तो लड़की ने इसकी शिकायत अपनी मां से की. इसके बाद लड़की की मां ने आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर शोहदे की जमकर धुनाई कर दी.
इस दौरान लोगों ने चालीस सेकेंड में शोहदे को तेईस थप्पड़ जड़ दिए. इसमें 17 थप्पड़ तो लड़की की मां ने मारे. मौके पर मौजूद बाजार के लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है.
इस मामले को लेकर सीओ संतोष सिंह का कहना है कि घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है. अभी किसी ने शिकायत नहीं की है. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story