भारत
नाबालिग के अपहरण के आरोपी ने थाने में खुद को किया घायल, दर्द से कराह रहा था
jantaserishta.com
12 April 2023 10:32 AM IST

x
मचा हड़कंप.
कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर में 15 वर्षीय लड़की के अपहरण के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति ने थाने में स्टील के मग के किनारे से खुद को घायल कर लिया। घटना का पता तब चला, जब पुलिसकर्मियों ने देखा कि आरोपी के गले से काफी खून बह रहा है और वह दर्द से कराह रहा है।
पुलिस ने उसे हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर के लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर देहात के टिकुरिया टोला चौराहे के आलोक गुप्ता ने 27 मार्च को एक 15 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया था।
उसी दिन लड़की के पिता ने आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मंगलपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोच लिया और नाबालिग लड़की को उसके कब्जे से छुड़ा लिया।
बाद में उसे थाने लाया गया जहां उसने खुद को जख्मी कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





