भारत

आरोपी अच्छे घर से है...हाईकोर्ट से हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
23 May 2024 1:15 PM IST
आरोपी अच्छे घर से है...हाईकोर्ट से हैरान करने वाला मामला
x
सांकेतिक तस्वीर
अदालत का कहना है कि इस मामले में लगे आरोप बहुत ही बुरे हैं, लेकिन आरोपी को अपना आचरण सुधारने का एक मौका मिलना चाहिए।
भोपाल: एक नाबालिग लड़की को अश्लील कॉल और WhatsApp के जरिए लगातार तंग वाले आरोपी को कोर्ट ने अस्थाई जमानत दे दी। कोर्ट ने इसके बदले आरोपी को समुदायिक सेवा करने के लिए कहा है। साथ ही जिक्र किया है कि आरोपी 'अच्छे घर से है।' अदालत का कहना है कि इस मामले में लगे आरोप बहुत ही बुरे हैं, लेकिन आरोपी को अपना आचरण सुधारने का एक मौका मिलना चाहिए।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस आनंद पाठक कर रहे थे। 16 मई को उनकी तरफ से आदेश जारी किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने आरोपी छात्र को भोपाल जिला अस्पताल में हर शनिवार और रविवार सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों और कम्पाउंडरों की सिर्फ मदद करने के लिए कहा है। हालांकि, इसकी कुछ शर्तें भी रखीं गई हैं। इसमें मरीज को दवाएं, इंजेक्शन आदि नहीं देने, प्राइवेट वार्ड में नहीं जाने देने जैसी बातें शामिल हैं।
जमानत याचिका में आरोपी का कहना है कि लंबे समय तक बंद रखे जाने का असर उसकी शिक्षा पर पड़ेगा। आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा, 'वह भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होकर बेहतर नागरिक बनने के लिए अपने तरीके सुधारेगा। साथ ही वह ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जिससे शिकायतकर्ता को किसी भी तरह की शर्मिंदगी महसूस हो।'
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी के माता-पिता ने भी कोर्ट में बेटे की हरकतों पर शर्मिंदा होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने वादा किया है कि उनका बेटा भविष्य में ऐसी कोई भी हरकत नहीं करेगा। आरोपी के वकील ने कोर्ट को जमानत देने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा, 'वह रच्नात्मक कामों और समुदायिक सेवाओं में शामिल हो सकता है, जिससे उसका कथित अहंकार कम हो जाए और बाद में उसके आचरण को देखकर जमानत की पुष्टि की जाए।'
रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, '...ऐसा लगता है कि आवेदक छात्र है और ऐसे में उसे आचरण सुधारने का मौका दिया जाता है। ताकि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों और खासतौर से IPC की धारा 354(डी) और POCSO एक्ट की धारा 11 और 12 में शामिल न होकर अच्छा नागरिक बन सके।' इधर, अभियोजन पक्ष ने आरोपी की जमानत का विरोध किया था और कहा कि उसने पीड़िता को लगातार तंग किया है।
अखबार के अनुसार, कोर्ट ने कहा, 'पूरी केस डायरी पढ़ने और प्रतिवादियो/स्टेट की तरफ से दाखिल जानकारी के बाद ऐसा लगता है कि आरोप बहुत बुरे हैं और ऐसी उम्मीद बीबीए के छात्र से नहीं की जा सकती, जो मैनेजेरियल कैडर में भविष्य बनाना चाहता है और जाहिर तौर पर अच्छे परिवार से आता है।'
4 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसपर लड़की को WhatsApp के जरिए तंग करने, पीछा करने और अश्लील कॉल करने के आरोप थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story