भारत

लूट और चोरी की वारदातें करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Shantanu Roy
28 Jun 2023 12:10 AM IST
लूट और चोरी की वारदातें करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
x
बड़ी खबर
लुधियाना। शहर में दोपहिया वाहन चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 चोरीशुदा बाइक, 12 मोबाइल, तेजधार हथियार और अन्य सामान मिला है। पकड़े गए आरोपी सोनू कुमार उर्फ सोमू, युवराज सिंह, अंकित, रमेश कुमार उर्फ रोहन, विशाल, अकाश और एक नाबालिग है।
जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. (3) शुभम अग्रवाल ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस द्वारा नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को उक्त आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि आरोपी लूटपाट करने के आदि है। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी सात आरोपियों को काबू कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बाइक, मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि सात आरोपियों में से एक नाबालिग है। जबकि पांच आरोपियों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में पहले से लूट और वाहन चोरी के केस दर्ज है।
आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चुराते थे और फिर उन्ही वाहनों पर लूट की वारदातें करते थे ताकि वह पकड़े न जाए। इसके अलावा आरोपियों से पता चला है कि वह अब तक लूट और चोरी की करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुके है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत पेश किया गया है। जहां से उसे अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story