भारत

रेप केस के आरोपियों का हुआ था एनकाउंटर, कमीशन ने कहा- फेक! यहां जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
20 May 2022 1:53 PM IST
रेप केस के आरोपियों का हुआ था एनकाउंटर, कमीशन ने कहा- फेक! यहां जानें पूरा मामला
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: हैदराबाद के चर्चित दिशा रेप केस के आरोपियों का फेक एनकाउंटर हुआ था. दरअसल, सिरपूरकर कमीशन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है. आज तक की खबर के मुताबिक यह रिपोर्ट संकेत दे रही है कि दिशा रेप केस में कथित चारों आरोपियों का फेक एनकाउंटर किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट से कमीशन रिपोर्ट पर एक्शन लेने के लिए कहा है.

तेलंगाना के हैदराबाद में नवंबर 2019 में 27 साल की महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ रेप हुआ था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. महिला डॉक्टर का शव शादनगर में एक पुल के नीचे जली हुई अवस्था में मिला था. इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने चार लोगों का गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन चारों का एनकाउंटर हुआ था. हालांकि, पुलिस का दावा था कि जब आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाया गया था, तो उन्होंने भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने चारों को एनकाउंटर में मार गिराया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story