भारत

लूट की नीयत से गांव में घुस आए आरोपी, फिर हुआ ये...इलाके में दहशत

jantaserishta.com
16 July 2021 5:45 PM IST
लूट की नीयत से गांव में घुस आए आरोपी, फिर हुआ ये...इलाके में दहशत
x
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है.

उत्तर प्रदेश के चंदौली में अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले युवक को लूट के इरादे से गोली मार दी. हालांकि बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए. लेकिन बदमाशों की गोली से घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है.

घटना चंदौली कोतवाली क्षेत्र के फगुईया गांव की है. जहां जगदीश सिंह का बैंक ग्राहक सेवा केंद्र है. जिसका संचालन और देख-रेख उनका रिश्तेदार जितेंद्र कुमार करता है. शुक्रवार की सुबह 10 बजे जितेंद्र कुमार सेंटर पर पहुंचे और वह ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर बैठे ही थे कि तभी पहले से घात लगाए दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और उन्होंने जितेंद्र कुमार के पास से वह बैग छीनने की कोशिश की, जिसमें पैसे रखे हुए थे.
लेकिन जितेंद्र ने उनका विरोध किया तो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी. बदमाशों के इस हमले में जितेंद्र कुमार के पेट में गोली लगी और घायल होकर वहीं गिर पड़े. गोली की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग ग्राहक सेवा केंद्र की तरफ दौड़ पड़े. अपने आप को घिरता देख दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी.
घायल जितेंद्र को अस्पताल भिजवाया गया. जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद जितेंद्र को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है. जितेंद्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. नकाबपोश बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
चंदौली के एडिशनल एसपी दयाराम सरोज ने बताया कि जितेंद्र को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. बदमाश रुपए छीन नहीं पाए. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story