भारत

पुलिस कस्टडी से भागकर पेड़ में चढ़ा आरोपी, फिर गिरने से मौत

Nil dhankar
20 Sept 2024 8:09 AM IST
पुलिस कस्टडी से भागकर पेड़ में चढ़ा आरोपी, फिर गिरने से मौत
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) की हिरासत में छेनू गैंग (Chhenu Gang) के एक गुर्गे की मौत हो गई. उसे मेडिकल जांच के लिए Guru Teg Bahadur Hospital (GTB Hospital) लाया गया था, जहां वह पुलिस की गाड़ी से उतरते ही भागकर एक पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद वह नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस (Delhi Police Crime Branch) ने छेनू गैंग (Chhenu Gang) के एक बदमाश को गिरफ्तार किया था. पुलिस उसे मेडिकल चेकअप (medical check-up) के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी. जैसे ही पुलिस उसे गाड़ी से उतार रही थी, वह अचानक भागने लगा और पास के पेड़ पर चढ़ गया. इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह पेड़ से नीचे आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल Delhi Police यह जांच कर रही है कि बदमाश ने भागने की कोशिश क्यों की और यह घटना कैसे घटी.

Next Story