थाने में आरोपी ने किया सुसाइड, गाय के मांस के ट्रांसपोर्ट का था आरोप, मचा हड़कंप

वडोदरा. गुजरात (Gujarat) में एक गोमांस तस्कर (Cow Meat Smuggler) ने गिरफ्तारी के बाद हवालात में आत्महत्या कर ली. पंचमहल जिले की पुलिस ने जानकारी दी है कि गोधरा बी डिवीजन पुलिस की ओर से बुधवार को गोमांस की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किए गए 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुरुवार तड़के हवालात के अंदर आत्महत्या कर ली. दावा किया गया है कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने कहा कि मृतक का नाम कासिम अब्दुल्ला हयात था. उसे बुधवार को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने स्थानीय ग्राहकों को गोमांस देने जा रहा था. लेकिन उसने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने से पहले ही आत्महत्या कर ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





