भारत

OMG! चादर का फंदा बनाकर आरोपी ने थाने में दी जान, एक अफवाह पर भड़की हिंसा

jantaserishta.com
5 April 2026 11:35 AM IST
OMG! चादर का फंदा बनाकर आरोपी ने थाने में दी जान, एक अफवाह पर भड़की हिंसा
x
पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना में एक आरोपी राजेश यादव की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस की राइफल भी छीन ली। दरअसल क्षेत्र में अफवाह फैली कि राजेश कुमार की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई है, जिसके बाद लोग थाने पर एकत्र हो गए और पुलिस से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लोग पुलिस की पिटाई करने लगे। इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की 7.62 एसएलआर राइफल छीन ली। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बन गया।
मामला बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोकने प्रयास किया तो उपद्रवरियों ने थाना परिसर में पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। पुलिसकर्मी इस अचानक हुए हमले से संभल नहीं पाए और कई को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को भगाया। पुलिस ने पूरे हादसे की वीडियो भी बनाई है, जिससे उपद्रवियों की पहचान की जा सके। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पुलिस ने थाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में जो सामने आया, वीडियो में स्पष्ट दिखा कि राकेश यादव हाजत के अंदर अकेला था। उसने खुद चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस खुलासे के बाद साफ हो गया कि उसकी मौत पुलिस पिटाई से नहीं, बल्कि खुदकुशी के कारण हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या केवल अफवाहों के आधार पर इतनी बड़ी हिंसा को अंजाम देना सही था या इसके पीछे कोई साजिश थी। उन्होंने बताया कि हिंसा की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया जा रहा है। अफवाह कैसे फैली इसकी जांच की जा रही है। हिंसा में जो-जो लोग शामिल थे, उनकी पहचान कर तलाश की जा रही है, जिससे पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story