भारत

अपर जिला जज पर आरोपी ने किया पत्थर से हमला, बाल-बाल बचीं

jantaserishta.com
30 Dec 2022 3:55 PM IST
अपर जिला जज पर आरोपी ने किया पत्थर से हमला, बाल-बाल बचीं
x

फाइल फोटो 

मचा हड़कंप.
नवसारी (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के नवसारी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पर शुक्रवार को एक दोषी ने अदालत कक्ष में मामले की सुनवाई के दौरान उन पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचीं।
नवसारी जिला बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।
अधिवक्ता प्रतापसिंह महिदा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आरआर देसाई की अदालत में हुई। आरोपी धर्मेश राठौड़ ने महिला जज पर पत्थर फेंका, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और उसे अदालत कक्ष से बाहर ले गई। आरोपी जेल परिसर से पत्थर लेकर आया था।
महिदा ने कहा कि इस आरोपी का जजों पर हमला करने का इतिहास रहा है, फिर भी पुलिस (जापता पुलिस) द्वारा कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया गया। बीते दिनों आरोपी ने जज पर जूता फेंका था।
बार एसोसिएशन पुलिस की भूमिका की जांच की मांग कर रहा है कि क्या उनके पास कोई पूर्व सूचना थी या आरोपी को अदालत में पेश करने से पहले उसकी शारीरिक तलाशी क्यों नहीं ली गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story