भारत
5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार, पत्नी मासूम को लेकर पहुंची थाने
jantaserishta.com
10 May 2023 10:08 AM IST

x
DEMO PIC
बच्ची के रोने और चीखने की आवाज आरोपी की पत्नी को आई, जिसके बाद वह खुद उस बच्ची को आरोपी से बचाकर थाने लेकर पहुंची।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक 24 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने पड़ोस की एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला कासना थाना क्षेत्र का है। एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची आरोपी के घर उसके बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी टीपू सुल्तान बच्ची को ले गया और उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने और चीखने की आवाज आरोपी की पत्नी को आई, जिसके बाद वह खुद उस बच्ची को आरोपी से बचाकर कासना थाने लेकर पहुंची।
बच्ची के थाने पहुंचते ही पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से तनाव का माहौल हो गया।
कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





