भारत

नोएडा पोलो कार लूट में फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Feb 2023 4:04 PM IST
नोएडा पोलो कार लूट में फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पोलो कार लूट मामले में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चोरी की बाइक भी बरामद की है। 30 जनवरी को नोएडा में हुई पोलो कार लूट के मामले में बदमाश फरार था। इसके दो साथी पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रशांत शुक्ला, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। इसे एलआईसी बिल्डिंग के पास सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
प्रशान्त शुक्ला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है। इस बाइक को थाना सकरपुर, दिल्ली से अपने साथी अजय कुमार और अर्जुन शर्मा उर्फ छोटू के साथ मिलकर 28 जनवरी को चोरी की थी। इसी चोरी की मोटरसाइकिल से तीनों 30 जनवरी को नोएडा आए थे। और तीनों ने मिलकर ब्लूम होटल सेक्टर-62 में पोलो गाड़ी भी चोरी की थी।
पुलिस ने बताया कि ब्लूम होटल के सामने एक लड़की अपनी पोलो कार की चाभी हाथ में लेकर खड़ी थी। अर्जुन ने थोड़ा आगे जाकर रैकी की। इसके बाद प्रशान्त व अजय ने मिलकर लड़की को धमकाते हुए हाथ से चाभी छीन कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के 24 घंटे के अंदर नोएडा पुलिस ने अजय कुमार और अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली थी। प्रशांत फरार था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story