
धर्मशाला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज क्षेत्र के थाथरी गांव का दौरा किया। लोक निर्माण मंत्री, वरिष्ठ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोगों के मुताबिक थाथरी गांव में पहली बार मंत्री के पहुंचने से लोगों में खुश …
धर्मशाला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज क्षेत्र के थाथरी गांव का दौरा किया। लोक निर्माण मंत्री, वरिष्ठ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोगों के मुताबिक थाथरी गांव में पहली बार मंत्री के पहुंचने से लोगों में खुश थे। लोक निर्माण मंत्री ने गांव के लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को भी सुना। विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत तीन सडक़ों के विस्तार एवं सुधार कार्य निरीक्षण किया और विभाग को सडक़ कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के धर्मशाला, मकलोडगंज, भागसूनाग और धौलाधार के साथ लगते क्षेत्र में आकर्षक पर्यटक स्थल हैं। वर्ष में दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन स्थानों को भी बेहतर सडक़ सुविधा से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता है। लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला के साथ लगते सांबर लाहड़ से थाथरी गांव तक साढ़े तीन करोड़ से सडक़ के सुधार कार्य का निरीक्षण किया। इस सडक के विस्तार और सुधार कार्य से धर्मशाला के अंतिम गांव की 450 आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीणों ने बताया कि लाल धार नाले पर पुल भी नहीं है। ग्रामीणों ने विक्रमादित्य सिंह के समक्ष यह मांग रखी, तो उन्होंने तुरंत विभाग के अधिकारियों को इस नाले पर बैली ब्रिज बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कोतवाली बाजार वाया खड़ा डंडा मार्ग , हीरू , दसालनी से भागसूनाग सडक़ के विस्तार कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर आवाजाही के लिए पांच करोड 14 लाख से सडक़ का विस्तार और सुधार किया जा रहा है। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने कहा कि दाडऩू से वाया इन्द्रू नाग से बंगोटू सडक़ के विस्तार और सुधार कार्य पर भी साढ़े 5 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। साढ़े पांच किलो मीटर लंबी सडक़ से 1500 लोगों को लाभ मिलेगा।
