भारत
पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन पर शशि थरूर और पी.टी. उषा आमने-सामने
jantaserishta.com
28 April 2023 1:46 PM IST

x
फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम् (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को केरल की ही एक साथी सांसद पी.टी. उषा पर नई दिल्ली में भारतीय पहलवानों द्वारा जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर उनके बयान पर नाराजगी जताई है।
महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कुछ शीर्ष पहलवान नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं।
वर्तमान में राज्यसभा की मनोनीत सदस्य और हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष नियुक्त की गई पी.टी. उषा ने कहा था कि आईओए में एथलीटों का आयोग है और सड़कों पर जाने की बजाय पहलवान आयोग के पास जा सकते थे। अपनी इस टिप्पणी के कारण उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्वीट किया: प्रिय पी.टी. उषा, बार-बार और प्रचंड यौन उत्पीड़न सहने वाले अपने साथी खिलाड़ियों के जायज विरोध को कम करके देखना आपको शोभा नहीं देता है। अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई से राष्ट्र की छवि धूमिल नहीं होती है; उनकी चिंताओं को सुनने, उनकी जांच करने और उचित कार्रवाई करने की बजाय उनकी अनदेखी करने से जरूर होती है।
Tagsशशि थरूरपी.टी. उषापहलवानों का विरोध-प्रदर्शनपहलवानShashi TharoorP.T. ushawrestlers protestwrestlers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





