भारत

थरूर के दो चेहरे हैं...जानें मधुसूदन मिस्त्री ने क्यों कहा ऐसा...

jantaserishta.com
20 Oct 2022 5:43 PM IST
थरूर के दो चेहरे हैं...जानें मधुसूदन मिस्त्री ने क्यों कहा ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में अध्यक्षी का चुनाव भले ही हो गया हो लेकिन आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। आंतरिक चुनावों में "बेहद गंभीर अनियमितताओं" के आरोपों लगाने वाले शशि थरूर को कांग्रेस ने जमकर फटकार लगाई है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बृहस्पतिवार को थरूर को एक जवाबी पत्र लिखा और आरोप लगाया कि थरूर की टीम ने दो चेहरे दिखाए हैं और तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया। दरअसल पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार रहे शशि थरूर की टीम ने उत्तर प्रदेश में "अत्यंत गंभीर अनियमितताओं" का मुद्दा उठाया था।
हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, मिस्त्री ने थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट रहे सलमान सोज को लिखे जवाबी पत्र में कहा, ''आपकी हर शिकायत पर हमने आपको अपने जवाब से संतुष्ट किया। आपने सहमति और संतोष प्रकट किया। इसके बावजूद आपने हमारे संज्ञान लाने से पहले इन बिंदुओं को मीडिया में उठा दिया।'' उन्होंने कहा, ''आपने यह भाव पैदा करने के लिए तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया कि पूरी प्रक्रिया आपकी उम्मीदवारी के प्रति निष्पक्ष नहीं थी।''
मिस्त्री ने कहा, ''मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि आपने एक चेहरा हमारे सामने यह कहते हुए दिखाया कि हमारे जवाब एवं कदमों से आप संतुष्ट हैं, फिर दूसरा चेहरा मीडिया में दिखाया जिसके जरिए हमारे खिलाफ ये सब आरोप लगाए गए।'' उन्होंने सोज द्वारा लिखे गए पत्र का बिंदुवार जवाब दिया है। थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान "अत्यंत गंभीर अनियमितताओं" का मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि राज्य में डाले गए सभी मतों को अमान्य किया जाए।
थरूर की प्रचार टीम ने पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में "गंभीर समस्या" के मुद्दे उठाए थे। मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा था कि तथ्य "हानिकारक" हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में "विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी" है। थरूर ने सोज का यह पत्र मीडिया में लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story