भारत

OMG! सड़क पर थार का कहर, थार चालक की दबंगई का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
8 Jun 2025 4:28 PM IST
OMG! सड़क पर थार का कहर, थार चालक की दबंगई का LIVE वीडियो
x
जो सामने आया कुचलता गया.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में एक युवक ने थार वाहन से कई लोगों को टक्कर मार दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र के कटरा के पास का है.
वायरल वीडियो में एक थार कुछ वाहनों को टक्कर मारते हुए भागती हुई दिखाई दे रही है और थार पर कुछ लड़के टूट पड़े हैं, जो थार में सवार लोगों पर हमला करना चाह रहे हैं. इसी से बचने के लिए चालक थार लेकर भाग रहा है. इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई. थार की टक्कर से कुछ लोग चोटिल भी हो गए.
बताया जा रहा है कि थार सवार युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था. जिसके बाद यह स्थिति बनी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन के बारे में जानकारी की गई और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले सुहैल को वाहन सहित हिरासत में लिया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है और सड़क पर भीड़ है. इस दौरान एक थार आती है, जिसमें कई लोग सवार हैं. थार को जब रास्ता नहीं मिला तो सवार ने एक कार में टक्कर मार दी. इस दौरान थार सवार लोगों को पीछे से भीड़ दौड़ा भी रही है. लेकिन सड़क पर भीड़ होने के बाद भी थार सवार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए निकल जाता है. इस पूरी घटना को दूर से देख रही महिला भी सहम जाती है और चिल्लाने लगती है. वीडियो में महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story