भारत

स्टंट करते पानी में गई थार, मुश्किल से बची युवकों की जान

jantaserishta.com
16 Aug 2023 6:12 PM IST
स्टंट करते पानी में गई थार, मुश्किल से बची युवकों की जान
x
देखें वीडियो.
इंदौर: इंदौर के करीब चोरल डैम के किनारे गाड़ी से स्टंट करना युवाओं को महंगा पड़ गया। संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पानी में जा समाई। गाड़ी में सवार युवकों की खुशनसीबी रही कि वहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया गया है कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर अवकाश होने के कारण पर्यटन स्थल चोरल डैम क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा था। यहां थार पर सवार कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे चोरल डैम में जा गिरी। गाड़ी पानी में डूबने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी के चोरल डैम में गिरते ही आस-पास मौजूद लोग उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए सक्रिय हो गए। इसका नतीजा यह हुआ कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। बाद में दूसरी गाड़ी की मदद से पानी में डूबी थार को भी बाहर निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story