भारत

ई-रिक्शा को पीछे से Thar ने मारी टक्कर, तीन बच्चों के पिता की मौत का LIVE वीडियो...

jantaserishta.com
27 Sept 2026 9:08 AM IST
ई-रिक्शा को पीछे से Thar ने मारी टक्कर, तीन बच्चों के पिता की मौत का LIVE वीडियो...
x
देखें वीडियो.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां रुस्तम नगर के पास तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें थार ई-रिक्शा को टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है.
CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार थार आई और कुछ ही सेकंड में ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.
हादसे के बाद थार सवार लोगों ने घायल ई-रिक्शा चालक को अपनी गाड़ी में बैठाया और CHC बिलारी लेकर पहुंचे. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद थार सवार वहां से चले गए. डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ई-रिक्शा चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फुटेज के आधार पर थार और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों और थार सवार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
यह पूरा मामला बिलारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर रुस्तम नगर के पास का है. हादसे का CCTV फुटेज अब जांच में अहम साबित हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story