भारत

आपराधिक गतिविधियों से खरीदी गई थार जब्त

jantaserishta.com
7 Feb 2025 4:26 PM IST
आपराधिक गतिविधियों से खरीदी गई थार जब्त
x
अनुमानित कीमत 12,84,999 रुपए बताई जा रही है।
नोएडा: नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित धन से खरीदी गई थार गाड़ी को जब्त किया है। इस गाड़ी की अनुमानित कीमत 12,84,999 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की और आरोपी योगेश शर्मा की थार गाड़ी को जब्त कर लिया।
योगेश शर्मा वह गैंग लीडर है, जिसने एक दफ्तर खोलकर लोगों को एयरलाइंस में नौकरी दिलाने और मुद्रा लोन के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 63, नोएडा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत योगेश शर्मा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच थाना फेस 2 पुलिस कर रही थी। पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी योगेश शर्मा एक संगठित और सक्रिय आपराधिक गैंग का लीडर है। उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से थार गाड़ी खरीदी थी।
पुलिस ने बताया कि योगेश शर्मा ने एयरलाइंस में नौकरी दिलाने और मुद्रा लोन योजना के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी लोगों से की थी। गैंग लीडर योगेश शर्मा ने इन आपराधिक कार्यों को संचालित करने के लिए सेक्टर 63 के डी-215 बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर ऑफिस नंबर टी-4 खोला था, जहां नौकरी दिलाने और लोन योजना के नाम पर धन वसूला करता था। पुलिस ने बताया कि योगेश शर्मा पहले ही जेल में बंद है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच जारी है। थाना प्रभारी फेस-2 और पुलिस बल ने अभियुक्त की गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story