भारत

थार ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, LIVE मंजर...

jantaserishta.com
18 Sept 2025 4:35 PM IST
थार ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, LIVE मंजर...
x
वीडियो सामने आया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक भयानक हादसा हुआ जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सिहानी गेट थाना क्षेत्र में सड़क पर जाती महिला को अचानक पीछे से आई एक थार गाड़ी ने टक्कर मार दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पारुल गुप्ता नाम की यह महिला जब सड़क पर जा रही थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. धक्के से वह उछलकर काफी दूर जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई. आसपास के लोगों ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज डरा देने वाला है.
वायरल वीडियो पर जब पुलिस से जानकारी ली गई तो थाना सिहानी गेट पुलिस ने बताया महिला इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं चाहती है. यहां तक कि अपने घर का दरवाजा भी नहीं खोल रही है. महिला ने अस्पताल में लिखकर दे दिया है कि वह इस पूरे मामले पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है.
बता दें कि बेकाबू थार का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. हाल में झांसी के प्रेमनगर इलाके में मासूम गाय के बछड़े को थार से बेरहमी से कुचलने वाली घटना ने लोगों को झकझोर दिया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी थार गाड़ी भी सीज कर ली गई थी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story