
x
इलाके में हड़कंप.
नई दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में थार गाड़ी ने कहर मचाया है। रविवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर तालकटोरा स्टेडियम के सामने यह घटना हुई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की थार गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर सवार था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर 11 मूर्ति के पास थार ने दो लोगों को कुचला। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि थार गाड़ी का आगे का एक पहिया टूट चुका था। इससे गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की। पुलिस ने कहा कि तालकटोरा स्टेडियम के पास एक एसयूवी ने दो लोगों को कुचल दिया था। इसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल व्यक्तियों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, थार चालक पुलिस की हिरासत में है और थार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





