भारत

थार बनी आग का गोला, धूं-धूंकर जली Thar, ड्राइवर की फुर्ती से बची जान

jantaserishta.com
5 Feb 2025 8:06 AM IST
थार बनी आग का गोला, धूं-धूंकर जली Thar, ड्राइवर की फुर्ती से बची जान
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा (Noida) में लेबर चौक के पास एक चलती थार (Thar) में अचानक आग लग गई. इस दौरान ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी. हादसे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक थार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी सड़क पर तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा. ड्राइवर को जब तक कुछ समझ आता, तब तक इंजन से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं. आग तेजी से फैलने लगी, जिससे ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और कूदकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते पूरी थार आग की चपेट में आ गई और वहां मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची. दमकल कर्मियों ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि, इस दौरान गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा. पुलिस ने इस घटना की पूरी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story