
x
फैली सनसनी.
रायपुर: रायपुर के टाटीबंध में शुक्रवार शाम को एक ब्लैक थार के भीतर से 2-3 दिन पुरानी सड़ी-गली अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर थार खड़ी थी। राहगीर को बदबू आने पर लाश की जानकारी मिली। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड से एक व्यक्ति गुजर रहा था, तभी उसे बदबू आई। उसने थार के अंदर झांककर देखा तो लाश पड़ी थी। राहगीर ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
दरअसल, करीब 15 दिन पहले थार वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888 का भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद गाड़ी को खींचकर रालास महिंद्रा शोरूम टाटीबंध के सामने छोड़ दिया गया था। गाड़ी शोरूम के सामने सर्विस रोड पर खड़ी थी। इसकी खिड़की लॉक नहीं थी।
शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे के करीब एक राहगीर जब वहां से गुजर रहा था। उसे गाड़ी से तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर उसने खिड़की से भीतर झांका तो पिछली सीट पर एक युवक की सड़ी हुई लाश पड़ी थी। उसने तुरंत आमानाका पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वाहन को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने गाड़ी से सैंपल्स लिए हैं जो लैब भेजे जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





