भारत

महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने के लिए मैडम सोनिया को धन्यवाद: के कविता

jantaserishta.com
9 March 2023 3:03 PM IST
महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने के लिए मैडम सोनिया को धन्यवाद: के कविता
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल की हमारे देश में चर्चा तो बहुत लंबे समय से हो रही है, लेकिन कानून नहीं बन पाया। 1996 में महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पास हो चुका है। उन्होंने कहा कि "27 साल से हम सिर्फ महिला आरक्षण बिल पर चर्चा ही कर रहे हैं, महिला आरक्षण बिल अभी तक लोकसभा में पास नहीं हुआ है, लटका ही हुआ है। 1996 से लगातार महिला आरक्षण बिल को लाने की कोशिश अलग-अलग सरकारों ने की है। मैं सब सरकारों का धन्यवाद देती हूं और विशेष रूप से मैडम सोनिया गांधी जो बहुत सहायक थीं, उन्होंने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा तक पहुंचाया। देश भर की सभी महिलाओं की ओर से सच में उनके साहस को सलाम करती हूं।"
आगे कविता ने कहा कि "क्योंकि उस वक्त सोनिया गांधी गठबंधन की सरकार केंद्र में चला रही थी। गठबंधन की सरकार में भी उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लाने का बहुत अच्छा प्रयास किया। उसके बाद वाजपेई जी की सरकार आई, उन्होंने भी कोशिश की लेकिन महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ। अंत में सोनिया गांधी के प्रयासों से ही महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पास हुआ है। लेकिन तब से लेकर आज तक महिला आरक्षण बिल ठंडे बस्ते में ही पड़ा हुआ है।"
"2013 में जब नरेंद्र मोदी जी पूरे देश में चुनावी प्रचार कर रहे थे, तब उन्होंने पूरे देश से देश की महिलाओं से वादा किया था कि वह महिला आरक्षण बिल लायेंगे और भारतीय जनता पार्टी के 2013 के चुनावी मेनिफेस्टो में भी यह था। जब नरेंद्र मोदी 2014 में चुनाव जीत गए उसके बाद महिला आरक्षण बिल पर चुप्पी साध ली। उसके बाद 2018 के चुनावी प्रचार में वापस नरेंद्र मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल को लाने का पास कराने का वादा किया था। और फिर नरेंद्र मोदी जी वापस भारी बहुमत से जीते और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी लेकिन तब से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता ने महिला आरक्षण बिल पर कोई बात नही की है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story