भारत

सड़क पर नमाज रोकने को लेकर आदेश जारी करने वाले सभी सीएम को धन्यवाद: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
23 May 2026 1:23 PM IST
सड़क पर नमाज रोकने को लेकर आदेश जारी करने वाले सभी सीएम को धन्यवाद: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
x
पटना: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके फैसले की सराहना की है। न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के कुछ कट्टरपंथियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है जो देशभर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ रहे हैं। मैं उन सभी मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था की दृष्टि से ऐसा आदेश दिया है।
गौ हत्या को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि ईरान और अरब में क्या गौ हत्या की जाती है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए बलि शुरू की गई। कहावत है कि नया मियां खूब प्याज खाता है। ये वही काम करेंगे, जिससे हिंदू चिढ़ता है। उन्होंने कहा कि क्या कोलकाता की सड़कों पर गौ हत्या की जाए, स्वच्छता न रहे, सार्वजनिक स्थल पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जाए और चुनौती दी जाए। सरकार कानून से चलती है और लोगों को कानून मानना चाहिए।
बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम लागू किए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह पूरे देश में लागू किया गया है। बंगाल में पहले ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं; वो न तो संविधान को मानती थीं और न ही संघीय ढांचे को मानती थीं। अगर वंदे मातरम को अनिवार्य किया गया है तो क्यों नहीं मानेंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकारी आदेश की अवहेलना की जाएगी और सरकार से बजट लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोगलापन नहीं चलेगा क्योंकि बंगाल में अब टीएमसी का शासन नहीं है। अब वहां कानून का राज है और भाजपा के मुख्यमंत्री सुवेंदु कानून व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हुए हैं।
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क पर नमाज पर रोक वाले बयान को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि किसी भी सरकार के मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बेहतर करने की होती है। सीएम धामी की ओर से लिया गया यह निर्णय उचित है और उनके इस निर्णय का हम सब स्वागत कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story