भारत

देश की रखवाली करने वाले इन योद्धाओं का शुक्रिया! बर्फबारी में LoC पर डटे भारतीय सेना के जवान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Jan 2022 2:56 PM IST
देश की रखवाली करने वाले इन योद्धाओं का शुक्रिया! बर्फबारी में LoC पर डटे भारतीय सेना के जवान, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। ऊंचाई के साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और पारा माइनस से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी भारतीय सेना के जवान देश के नागरिकों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

बर्फ से ढंकी पहाड़ियों पर भी गश्ती करते जवानों के साथ ही सैनिकों का एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जवान 'स्नो स्कूटर' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सीमा के पास गश्ती कर रहे हैं।


वीडियो में चहुंओर बर्फ की मोटी चादर ही दिख रही है। इस बर्फीली और जमा देने वाली ठंड में भी सेना के जवान स्नो स्कूटर से गश्ती कर रहे हैं। वीडियो जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी के पास का है।
बता दें कि कुछ साल पहले ही भारत ने ऊंचाई वाले इलाकों में चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर स्नो स्कूटर की तैनाती की थी। ये स्कूटर भारत ने अमेरिका से लिए हैं। इन स्कूटरों की मदद से बर्फीले इलाकों में गश्ती करना आसान हो जाता है। ये स्कूटर हाइड्रॉलिक ब्रेक से लैस हैं। इसके कार्बोरेटेड इग्निशन सिस्टम में एक बार में 41 लीटर से अधिक ईंधन भरा जा सकता है। यह दुनियाभर के देशों द्वारा बर्फीले इलाकों में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे आधुनिक गश्ती वाहनों में से एक है।
कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी जारी है, जिसके कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। साथ ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी लगातार तीसरे दिन बंद है। कम विजिबिलिटी की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली करीब 10 उड़ानें शनिवार को रद्द कर दी गईं। बर्फबारी की वजह से माता वैष्णो देवी जाने के लिए बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा भी रुक गई हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story