भारत

ठांय-ठांय: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
2 May 2022 4:14 PM IST
ठांय-ठांय: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
x
हर्ष फायरिंग पर रोक लगा पाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है.

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हर्ष फायरिंग पर रोक लगा पाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है. मानिकपुर के करेंटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाने पर हर्ष फायरिंग की जा रही है. अभी हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि इस पूरे मामले में अभी पुलिस ने चुप्पी साध ली है.

बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के इलाके में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राइफल से ताबड़तोड़ हर्ष फ़ायरिंग की गई. पहले 'पीके शंकर जी की बूटी' गाने पर मस्ती में लोग झूम रहे, फिर डीजे ने गाना बदला और 'के हो माई के लाल कुंडा में कुंडी लगाई' शुरू हुआ तो एक शख्स जोश में आ गया.
शख्स ने राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वायरल वीडियो मानिकपुर के करेंटी का बताया जा रहा है. इस मामले में अभी फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. इस मामले में अभी पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है. खैर हर्ष फायरिंग का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story