भारत

थानेदार और नायब तहसीलदार को हुआ जेल, कोर्ट का आदेश ना मानना पड़ा भारी

jantaserishta.com
14 Sept 2021 10:56 AM IST
थानेदार और नायब तहसीलदार को हुआ जेल, कोर्ट का आदेश ना मानना पड़ा भारी
x
जाने पूरा मामला

बाराबंकी। कोर्ट का आदेश ना मानना थानेदार और नायब तहसीलदार को भारी पड़ गया. यूपी के बाराबंकी कोर्ट (Barabanki Court) ने पहले इन्हें घंटों न्यायिक अभिरक्षा में खड़ा रखा. इसके बाद इनको जेल भेज दिया. दरअसल यहां जमीन के एक मामले में कोर्ट के स्टे के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने निर्माण गिरवाया था. कोर्ट के स्टे बावजूद पुलिस-प्रशासन ने विपक्षियों के पक्ष में निर्माण गिरवाया था. जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में अदालत की अवमानना की शिकायत की थी. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोर्ट ने बेहद कड़ा एक्शन लेते हुए दोनों को सजा सुनाई है. वहीं इस आदेश के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नित्यानंद श्रीनेत्र की कोर्ट में अपील की गई, जिस पर उन्होंने फैसले पर स्थगनादेश दे दिया.

कोर्ट ने नगर कोतवाल अमर सिंह को तीन दिन के लिए जेल भेजा है, जबकि नायब तहसीलदार केशव प्रसाद को भी कोर्ट ने एक महीने की सजा सुनाई है. कोर्ट नंबर 13 के मुंशिफ मजिस्ट्रेट खान जीशान मसूद ने यह फैसला सुनाया है. यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले आलापुर में स्थित जमीन से जुड़ा है. कोर्ट की इस कार्रवाई पर पीड़ित ने खुशी जाहिर की और कहा कि उसे विपक्षियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था.

विपक्षी कोर्ट के स्टे के बावजूद लगातार उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे. पुलिस-प्रशासन ने उसकी जमीन पर बने निर्माण को जाकर गिरवा भी दिया. पीड़ित पक्ष के वकीलों ने बताया कि कोर्ट की अवमानना के मामले में यह पूरी कार्रवाई की गई है. जिसमें कोतवाल को तीन दिन की जेल और नायब तहसीलदार को एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. हालांकि इस आदेश के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नित्यानंद श्रीनेत्र की कोर्ट में अपील की गई, जिस पर उन्होंने फैसले पर स्थगनादेश दे दिया और 28 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई का आदेश दिया. इस कार्रवाई के चलते पुलिस प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story