भारत

थानेदार की गई नौकरी, PhonePe पर ली रिश्वत, बड़े पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे WhatsApp चैट

jantaserishta.com
11 Feb 2022 5:39 PM IST
थानेदार की गई नौकरी, PhonePe पर ली रिश्वत, बड़े पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे WhatsApp चैट
x
हैरान कर देने वाला एक वाकया सामने आया है.

वैशाली: बिहार के वैशाली में हैरान कर देने वाला एक वाकया सामने आया है, जहां एक थानेदार को अपनी ही चालाकी के चलते नौकरी से हाथ धोना पड़ गया. मामला वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, यहां एक फरियादी ने पुलिस के वरीय अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक थानेदार उनसे रिश्वत मांग रहे हैं.

धनुषी के रहने वाले बिट्टू ने आरोप लगाया था कि जमीन के एक सौदे में थानेदार गौरव श्रीवास्तव जबरन उससे पैसे मांग रहे हैं. थानेदार की इस हरकत से परेशान होकर शख्स ने उनके खाते में कुछ पैसे भी ट्रांसफर कर दिए थे. लेकिन थानेदार उनसे और भी ज्यादा पैसा मांग रहे थे. शख्स ने बताया कि थानेदार गौरव पैसे मांगने के लिए वह हमेशा उसे Whatsapp पर ही फोन करते थे. ताकि उनकी बातें रिकॉर्ड ना की जा सकें.
शख्स ने बताया कि थानेदार गौरव श्रीवास्तव के PhonePay अकाउंट में उसने 04 जनवरी को पैसे भेजे. लेकिन वह और भी ज्यादा पैसों की डिमांड करने लगे. शख्स ने परेशान होकर इसकी शिकायत बड़े पुलिस अधिकारियों को कर दी. बकायदा शख्स ने Whatsapp कॉल और मैसेज के भी पूरे सबूत उनके सामने दिखाए.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले पर एक्शन लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी. हाजीपुर SDPO राघव दयाल को थानेदार के खिलाफ मिली शिकायत की जांच सौपी गई. जांच शुरु हुई तो थानेदार पर लगाए गए सभी आरोप सही साबित हुए. वैशाली के SP मनीष ने थानेदार को तुरंत निलंबित करते हुए थाने से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. SP मनीष कहा कि थानेदार की इस करतूत से पुलिस महकमे की छवि खराब हुई है. इसलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story