भारत

ठक-ठक गैंग के सदस्य ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, कार मालिक के उड़े होश

jantaserishta.com
22 Aug 2022 9:51 AM IST
ठक-ठक गैंग के सदस्य ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, कार मालिक के उड़े होश
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

फिल्‍मी अंदाज में कार से लैपटॉप और 48 हजार रुपयों सहित तीन बैग पार हो गए।

आगरा: कार के शीशे पर एक शख्‍स ने ठक-ठक किया। शीशा नीचे करते ही कार में बैठे मुकेश चंद अग्रवाल से उसने कहा कि नीचे रुपए गिरे हैं। मुकेश रुपए देखने के लिए नीचे उतरे और उधर फिल्‍मी अंदाज में कार से लैपटॉप और 48 हजार रुपयों सहित तीन बैग पार हो गए।

मामला, आगरा के संजय प्लेस का है। सड़क पर नोट गिराकर ठक-ठक गैंग के शातिर ने इस वारदात को अंजाम दिया। बैग में लैपटॉप और 48 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। फिलहाल शातिरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार यह मामला टप्पेबाजी का है।
निर्भय नगर निवासी शशांक अग्रवाल बिजली उपकरणों के कारोबारी हैं। नुनिहाई में फर्म है। वह 18 अगस्त को अपने पिता मुकेश चंद अग्रवाल और दोस्त पीटर योगेश के साथ संजय प्लेस आए थे। शशांक और पीटर कार से उतरकर काम से चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे। घर लौटकर आए तो देखा कि कार में रखे शशांक के दो और पीटर का एक बैग गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने पिता से पूछा। पिता ने बताया कि जब वह कार में बैठे थे एक युवक आया था। शीशे पर ठक-ठक किया।
उनसे कहा कि नीचे रुपये गिरे पड़े हैं। वह नोट उठाने के लिए कार से बाहर निकले थे। संभवत उसी दौरान शातिरों ने बैग पार कर दिए। बैग में लैपटॉप, 48 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों को खोज लेगी।
टप्पेबाजों के पास वारदात के ये हैं तरीके
-कार के बोनट पर तेल डालकर घटना करते हैं।
-कार पंचर करके घटना करते हैं।
-सड़क पर नोट गिराकर वारदात करते हैं।
-पुलिस कर्मी बनकर वारदात करते हैं।
-कपड़ों पर गंदगी फेंककर बैग पार कर देते हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story