भारत

थावरचंद गहलोत ने ली कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ

jantaserishta.com
11 July 2021 11:03 AM IST
थावरचंद गहलोत ने ली कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ
x



गहलोत (73) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के साथ ही राज्यसभा में सदन के नेता भी थे. वह यहां वजुभाई वाला की जगह लेंगे, जो 2014 से इस दक्षिणी राज्य के राज्यपाल रहे हैं. राष्ट्रपति ने छह जुलाई को कर्नाटक के नए राज्यपाल के रूप में गहलोत के नाम की घोषणा की थी.
कर्नाटक: थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा भी मौजूद रहे.
जनसंघ के जरिए 1962 में राजनीति में आए थे गहलोत
दलित नेता का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन के रूपेटा में 18 मई, 1948 को हुआ था. उनके पास उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है. गहलोत जनसंघ के जरिए 1962 में राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति समेत पार्टी के कई अन्य अहम पदों पर रहे. वह कर्नाटक से भी परिचित हैं क्योंकि पार्टी के महासचिव रहने के दौरान वह 2006 से 2014 के बीच इस राज्य के प्रभारी भी रहे थे.
लोकसभा का चुनाव हार गए थे गहलोत
मध्य प्रदेश से तीन बार के विधायक गहलोत 1996 से 2009 के बीच शाजापुर से चार बार लोक सभा के सदस्य रहे. 2009 में वह लोकसभा का चुनाव हार गए. वह 2012 में राज्यसभा का सदस्य बने. कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में वाला का पांच साल का कार्यकाल अगस्त, 2019 में ही खत्म हो गया था लेकिन केंद्र सरकार द्वारा उनके उत्तराधिकारी का नाम तय नहीं कर पाने की वजह से वह इस पद पर बने रहे.
वाला मई, 2 018 में कांग्रेस-जद (एस) के बदले बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुए थे. कांग्रेस-जद(एस) के गठबंधन ने उनके इस कदम को गुजराती कारोबारी वाला कदम करार दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story