भारत

NIA के एक्शन से टूटी आतंक की कमर, पाकिस्तान से जारी हुआ वीडियो

jantaserishta.com
27 March 2022 11:52 AM IST
NIA के एक्शन से टूटी आतंक की कमर, पाकिस्तान से जारी हुआ वीडियो
x

नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने 4 मिनट का वीडियो जारी किया है. इसमें दावा किया गया है कि इस्लामिक स्टेट से भारत के कई लड़के जुड़ गए हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 3 अलग-अलग समूहों में लड़ाके इस्लामिक स्टेट की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही वे भारत में जिहाद फैलाने का संकल्प ले रहे हैं. एक्सपर्ट की मानें तो इस्लामिक स्टेट का अगला प्लान टारगेट किलिंग हो सकता है.

बता दें कि वीडियो में इस्लामिक स्टेट के आतंकी अबू तुरब अल हिंदी बोलते हुए दिखाया गया है. वीडियो की जांच के बाद साइबर एक्सपर्ट का अनुमान है कि वीडियो संभवतः कश्मीर का हो सकता है. इसे पाकिस्तान से रिलीज किया गया है.
वीडियो में दिख रहा है कि सभी आतंकियों के हाथों में छोटे हथियार हैं. जिससे खुफिया एजेंसियां आशंका जता रही हैं कि ये लोकल मॉड्यूल हो सकता है. इनका मकसद टारगेट किलिंग को अंजाम देना है.
बता दें कि कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर में रह रहे लोगों की टारगेट किलिंग की गई थी. इसके बाद इस्लामिक स्टेट ने वीडियो जारी कर इन सभी हत्याओं को क्लेम किया था. सभी हत्याकांड को छोटे हथियार के जरिए ही अंजाम दिया गया था.
बता दें कि इस्लामिक स्टेट पर NIA के ताबड़तोड़ एक्शन से भारत में आईएस की कमर टूट गई थी. खुफ़िया एजेंसियों के साथ मिलकर NIA ने भारत से पिछले 2 साल में करीब 20 से ज़्यादा आतंकियों को गिरफ्त में लेकर इस्लामिक स्टेट के मंसूबे नाकाम किए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story