भारत

3 जवान घायल: घुसपैठ की फिराक में आतंकी, उरी में LoC के पास सेना का ऑपरेशन शुरू

jantaserishta.com
26 Sept 2021 10:21 AM IST
3 जवान घायल: घुसपैठ की फिराक में आतंकी, उरी में LoC के पास सेना का ऑपरेशन शुरू
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में एलओसी (LOC) पर रविवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. ये गोलीबारी उरी सेक्टर (Uri Sector) के पास हो रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे आतंकियों को रोकने के दौरान सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए हैं. सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं.

दरअसल, उरी सेक्टर में सीमा पार घुसपैठ की बड़ी जानकारी सामने आई थी. पिछले हफ्ते भी सुरक्षाबलों की ओर से बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था. अब फिर से उरी के पास पाकिस्तान के आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में है, जिन्हें रोकने के लिए भारी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. रविवार को घुसपैठियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं.
वहीं, बांदीपोरा जिले के वातरीना गांव में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. ये मुठभेड़ रविवार सुबह तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला. हालांकि, अब तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि कितने आतंकी यहां छिपे हैं.
पिछले हफ्ते उरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया था. ये ऑपरेशन चार दिन तक चला था. घुसपैठ का इनपुट मिलने के बाद शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से आ रहे तीन आतंकियों को मार गिराया था. इन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने 5 एके-47, 8 पिस्टल और 70 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story