भारत में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में आतंकवादी, अलर्ट में कही गई ये बात

फाइल फोटो
पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन भारत में बड़ी आतंक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों मसलन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना बना रहे हैं। इस बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि जम्मू को मंदिरों का शहर कहा जाता है। यहां रघुनाथ मंदिर, बावे लाली माता सहित सैकड़ों प्राचीन मंदिर हैं और रघुनाथ मंदिर पर पहले भी आतंकी हमला हो चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





