भारत

आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, की गोलीबारी

jantaserishta.com
26 Feb 2025 2:00 PM IST
आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, की गोलीबारी
x
सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला हुआ है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की है. यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है. सुंदरबनी के एक गांव में दोपहर एक बजे के आसपास हुआ. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक से दो राउंड फायरिंग की. हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था.

इससे पहले 7 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था. इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story