भारत

आतंकियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
22 Oct 2020 3:23 PM IST
आतंकियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, देखें LIVE वीडियो
x

जम्मू-कश्मीर में दो नए रिक्रूट आतंकियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया. राज्य पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आज दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया. यह आत्मसमर्पण एनकाउंटर साइट पर आतंकियों के परिवार को लाने के बाद हुआ.

उत्तरी कश्मीर के सोपोर के तुज्जर इलाके में आतंकवादियों को सुरक्षाबलों के जवानों ने घेर लिया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि हम आतंकियों के परिवार को एनकाउंटर साइट पर ले आए. परिवार के कहने पर दोनों आतंकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. परिवार और आतंकियों को बधाई देते हैं और मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हैं.

गौरतलब है कि तुज्जर इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण की अपील की थी, जिसे आतंकियों ने मान लिया और हथियार डाल दिए.

बताया जा रहा है कि दोनों लड़के हाल ही में आतंकी संगठन अल बदर में शामिल हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. उसका कहना है कि हम इन लड़कों से अपील करते हैं कि ये सभी मुख्यधारा में लौट आएं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story