भारत

आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
4 April 2022 8:29 PM IST
आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
x
बड़ी खबर

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सोमवार शाम एक कश्मीरी पंडित पर गोलीबारी कर दी, घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों ने 7 लोगों को गोली मारी है. इन घटनाओं में पुलवामा में 4 गैरस्थानीय मजदूर, श्रीनगर में 2 सीआरपीएफ जवान और अब शोपियां में एक कश्मीरी पंडित घायल हुए हैं.

इसके पहले भी जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा ज‍िले में आतंकी वारदात सामने आईथी। ज‍िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फ‍िर जम्‍मू कश्‍मीर के बाहर के लोगों को न‍िशाना बनाया है। आतंक‍ियों ने दो गैर कश्‍मीर‍ियों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया क‍ि घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसमेंं एक की हालत गंभीर बताई गई है। हमले के श‍िकार दोनों लोग पठानकोट, पंजाब के रहने वाले हैं। वहीं आतंकवाद‍ियों की तलाश में सर्च अभ‍ियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया क‍ि रव‍िवार शाम करीब सवा सात बजे आतंकवादियों ने पठानकोट, पंजाब के रहने वाले धीरज दत्त और सुरिंदर सिंह पर पुलवामा के लिटर इलाके के नौपोरा में गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया। वहां से सिंह को श्रीनगर के एसएचएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि मामले में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

बाहर‍ियों पर हो रहे हमले
इससे पहले मार्च महीने में आतंकियों ने पुलवामा जिले के गांजू इलाके में ब‍िहार के रहने वाले मजदूर ब‍िश्‍वजीत कुमार को गोली मार दी थी। इसके अलावा एक कारपेंटर मोहम्मद अकरम (40) को भी आतंक‍ियों ने गोली मारी थी। उसे SMHS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अकरम उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story