भारत

आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर कर दी हत्या, कश्मीर छोड़ने के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए

jantaserishta.com
13 April 2022 10:42 PM IST
आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर कर दी हत्या, कश्मीर छोड़ने के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए
x
बड़ी खबर

कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने बुधवार शाम उसे गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसकी रात में इलाज के दौरान मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान सतीश सिंह राजपूत के तौर पर हुई है, जो काकरान कुलगाम का नवासी है. एक अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने काकरान में एक अल्पसंख्यक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

आतंकी संगठन ने ली हत्या की जिम्मेदारी
पुलिस के मुताबिक पेशे से ड्राइवर सतीश सिंह की हत्या की जिम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स नाम के एक आतंकी संगठन ने ली है.
कुलगाम में सामने आया धमकी भरा पोस्टर
बुधवार को कुलगाम जिले में ऐसे पोस्टर लगे हुए देखे गए थे, जिसमें अज्ञात आतंकवादी संगठन ने गैर स्थानीय लोगों को घाटी छोड़ने की चेतावनी दी है. ये चेतावनी कश्मीरी पंडितों को दी गई है कि वह घाटी छोड़कर चले जाएं.
उमर अब्दुल्ला ने की हमले की निंदा
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने सतीश सिंह की मौत पर दुख जताते हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों को कभी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story