भारत

पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश रच रहे आतंकी, इंटेलिजेंस ने जारी किया अलर्ट

jantaserishta.com
23 Jan 2022 12:15 PM IST
पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश रच रहे आतंकी, इंटेलिजेंस ने जारी किया अलर्ट
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकी पुलवामा जैसे आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं. इंटेलिजेंस एजेंसी ने गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. एजेंसी का कहना है कि आतंकी पुलवामा की तरह फिदायीन हमले को अंजाम देकर सुरक्षाबलों को टारगेट कर सकते हैं.

इंटेलिजेंस एजेंसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की 18-19 जनवरी की रात की 3 संदिग्ध लोग जो आतंकी भी हो सकते हैं उनकी मूवमेंट जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाके में ट्रैक की गई थी. 26 जनवरी को आतंकी सिक्योरिटी फोर्सेज के ट्रैक पर IED प्लांट कर सकते हैं , या फिदायीन अटैक कर सकते हैं.
आज तक ने अलर्ट की कॉपी एक्सेस की है. उसके मुताबिक 18-19 जनवरी को 3 संदिग्ध लोगों की मूवमेंट पूंछ में मनकोट के कस्ब्लारी में ट्रैक की गई थी. ये तीनों संदिग्ध आतंकी भी हो सकते हैं. इंटेलिजेंस एजेंसी ने आशंका जताई है ये आतंकी सिक्योरिटी फोर्सेज के ट्रैक पर IED प्लांट कर आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. इसके अलावा ये सिक्योरिटी फोर्सेज पर फिदायीन हमला भी कर सकते हैं. ऐसे में इंटेलिजेंस एजेंसी ने सुरक्षाबलों से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने और विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है.
पुलवामा में फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले पर फिदायीन हमला किया था. आतंकी ने कार में विस्फोटक लेकर काफिले की बस में टक्कर मार दी थी. इस हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी और जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story