भारत

पुलवामा में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग की, अभी-अभी हुआ आतंकी हमला

jantaserishta.com
13 May 2022 9:16 AM IST
पुलवामा में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग की, अभी-अभी हुआ आतंकी हमला
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत लगातार जारी है. आतंकियों ने शुक्रवार को पुलवामा में SPO पर फायरिंग कर दी. आतंकियों के हमले में पुलिसकर्मी जख्मी हो गया. इससे पहले गुरुवार को आतंकियों ने बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी.

बताया जा रहा है कि एसपीओ रियाज ठोकर पुलवामा में तैनात थे. आतंकियों ने उन पर गडूरा में हमला कर दिया. इस हमले में रियाज को गोली लग गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इससे एक दिन पहले ही आतंकियों ने राजस्व विभाग में तैनात राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को अपना निशाना बनाया था. आतंकियों ने उन्हें तहसील ऑफिस में घुसकर गोली मार दी थी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद आतंकी फरार हो गए थे.
उधर, राहुल भट्ट का बंतालाब में आज अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story