भारत

आतंकियों का आम नागरिकों पर कहर जारी, घर में घुसकर दो लोगों को मारी गोली

jantaserishta.com
21 March 2022 9:37 PM IST
आतंकियों का आम नागरिकों पर कहर जारी, घर में घुसकर दो लोगों को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का आम नागरिकों पर कहर जारी है. घाटी में सोमवार को दहशतगर्दों ने अलग-अलग जगह 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करके भागे आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. घटनास्थल के आसपास इलाके में नाकाबंदी कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, बडगाम के गोटपोरा में एक नागरिक तजमुल मोहिउद्दीन राथर को आतंकवादियों ने उसके घर के पास गोली मार दी. घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके अलावा पुलवामा में भी एक गैर स्थानीय मजदूर को गोली मार दी गई. हमले के बाद कारपेंटर मोहम्मद अकरम (40) को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर यहां के SMHS अस्पताल भेज दिया गया. अकरम उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और वह पुलवामा के अरिहल में फर्जीचर का काम करता है.
हाल के दिनों में कश्मीर में आम नागरिकों पर हमले में तेजी आई है. मार्च माह में आतंकवादियों के हमलों में पंचायत सदस्यों सहित कई लोग मारे गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story