नमाज पढ़कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकियों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में आतंकियों ने नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी. घायल इंस्पेक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. आतंकियों ने यह हमला बाटामालू एरिया में किया. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है और जवाबी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनात हैं. इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





