भारत
JK BREAKING: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया, 2 जवान जख्मी
jantaserishta.com
9 Oct 2021 5:40 PM IST

x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया की कुलगाम ज़िले के मंज़गाम में एक पुलिस दल पर हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए है।
पूर्व आइएएस अधिकारी शाह फैसल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार बन सकते हैं। साल 2010 में आइएएस परीक्षा में टाप करने वाले शाह फैसल ने जनवरी 2019 में अपने पद से त्यागपत्र देकर राजनीतिक पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट का गठन किया था। जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे से उस समय हिरासत में लिया गया था जब वह तुर्की जा रहे थे।
शाह फैसल की नियुक्ति उस समय हो रही है जब कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुइग् है और पिछले दिनों आतंकी घटनाओं में सात नागरिक मारे गए हें। इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय से संबधित हैं। कुछ दिन पहले बसीर खान अहमद को उपराज्यपाल के सलाहकार के पद से अचानक हटा दिया गया था। शाह फैसल उस समय चर्चा में आए थे जब साल 2010 में उन्होंने आईएएस परीक्षा में टाप किया था। शाह फैसल आइएएस में टाप करने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले युवक हैं। वह जम्मू-कश्मीर में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने अचानक आइएसएस से त्यागपत्र देकर राजनीति में आने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





